ऋषिकेश में बनेगा 150 साल तक टिकने वाला देश का पहला ग्लास फ्लोर ब्रिज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ऋषिकेश में देश का पहला ग्लास फ्लोर ब्रिज बनेगा। जोकि लक्ष्मण झूले के बराबर होगा और पारदर्शी कांच का होगा। 94 साल पुराना लक्ष्मण झूला सुरक्षा कारणों के चलते जुलाई 2019 में बंद कर दिया गया था। उत्तराखंड सरकार की मंजूरी पर अब 8 मीटर चौड़ा और 132.3 मीटर लंबा ब्रिज बनेगा। इसमें 2 कांच के फर्श होंगे। बीच में ढ़ाई मीटर चौड़ी रोड होगी। ब्रिज 150 साल तक टिकेगा।
