आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवाती तूफान 'जवाद' का खतरा, 3 दिसंबर से ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: money control
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवाती तूफान जवाद का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार सुबह तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में चक्रवाती तूफान दस्तक दे सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने 3 दिसंबर से ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देकर रेड अलर्ट जारी किया। दक्षिण ओडिशा के जिलों में भी 3 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है।