यात्रियों को भाई दिल्ली सरकार की नई इलेक्ट्रिक बसें, 3 दिन में करीब 1 लाख लोगों ने किया सफर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
दिल्ली सरकार की नई इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों को काफी पसंद आ रही हैं। 3 दिन में करीब 1 लाख लोगों ने इन बसों में सफर किया है। 24 मई को सेवा शुरू हुई और 26 मई तक फ्री में लोगों को सफर करने की सेवा मिली। दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, ई-बसों को दिल्लीवासियों से बंपर रिस्पांस मिला है और 1 लाख यात्रियों में से 40 फीसदी महिलाएं थीं।