आज आठ घंटे बंद रहेगा दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग, छह ट्रेनें रद्द
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: times now news
दादरी में निर्माण कार्य के चलते दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग आज आठ घंटे बंद रहेगा। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी हो सकती है। मेगा ब्लॉक के दौरान यहां डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ईस्टर्न कॉरिडोर से दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग से जोड़ा जाएगा। निर्माण कार्य को देखते हुए रेलवे ने चार एक्सप्रेस समेत छह पैसेंजर ट्रेन पहले ही रद्द कर दिए हैं। जबकि पांच ट्रेनों के समय बदल दिए गए हैं। वहीं कुछ ट्रेनें अलीगढ़-दनकौर के बीच ही चलाई जाएंगी।
