x

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती हवा, गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर रहा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

दिल्ली-एनसीआर में हवा लगातार बिगड़ रही है। हालांकि बीते 24 घंटे के मुकाबले एक्यूआई में गिरावट रही। लेकिन हवा गंभीर श्रेणी में ही है। गाजियाबाद 433 एक्यूआई के साथ दिल्ली-एनसीआर का सबसे प्रदूषित शहर रहा। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 421 रहा। दिल्ली में बृहस्पतिवार के मुकाबले एक्यूआई 44 अंक सुधरकर 406 रहा। बता दें आगामी दिनों में हवा का स्तर गंभीर श्रेणी से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच सकता है।