दिल्ली से देवघर हवाई सेवा शुरू, बीजेपी सांसद ने उड़ाया विमान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू हुईं। बीजेपी सांसद कैप्टन राजीव प्रताप रूडी आज इंडिगो की एक फ्लाइट को दिल्ली से देवघर लाए। यह फ्लाइट शनिवार दोपहर 1 बजे रवाना हुई और पौने 3 बजे देवघर एयरपोर्ट पर उतरी। विमान में रूडी के साथ कैप्टन आशुतोष शेखर भी विमान का संचालन करेंगे। यह दिल्ली से देवघर की पहली व्यावसायिक उड़ान होगी। बिहार के पड़ोसी जिलों को भी सुविधा होगी।
