नशे में हवाई यात्री ने इंडिगो फ्लाइट की एयर होस्टेस से की बदतमीजी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: abp live
मुंबई पुलिस ने स्वीडन के एक हवाई यात्री को गिरफ्तार किया। यात्री पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस से बदतमीजी की। साथ ही आरोपी यात्री ने साथी यात्रियों से भी झगड़ा किया। आरोपी की पहचान स्वीडन निवासी कलास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग के रूप में हुई है। बैंकॉक से मुंबई आने वाली इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई-1052 में यह घटना घटी।
