जापान में बम की सूचना पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सवार थे 136 यात्री और चालक दल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Japan times
एक अंतरराष्ट्रीय कॉल से मिली जानकारी के आधार पर जापान में हालिया एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान टोक्यो के नरीता हवाईअड्डे से फुकुओका जा रहा था। एक शख्स ने विमान में बम रखने की सूचना दी थी। जिसके बाद उड़ा चुबु हवाईअड्डे की ओर मुड़ी। सभी 136 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, जांच ने कोई बम बरामद नहीं हुआ।
