बेंगलुरु से लखनऊ जा रही फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: republic world
बेंगलुरू से लखनऊ जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट ने आज तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 10 मिनट बाद केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की। इसकी जानकारी एयर एशिया के अधिकारियों ने दी। फ्लाइट ने शनिवार सुबह करीब पौने 7 बजे उड़ान भरी थी और इसे लखनऊ में सुबह 9 बजे लैंड करना था। हालांकि, उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद इसे ग्राउंडेड कर दिया गया।