दिल्ली से वडोदरा जा रही इंडिगो फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली से वडोदरा जा रही एक इंडिगो फ्लाइट की गुरुवार शाम को जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इंजन में तकनीकी खराबी के बाद ये इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। फिलहाल विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। फ्लाइट में कितने यात्री थे, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई। सिर्फ इतना कहा गया है कि कुछ तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है।
