जामनगर में विमान की आपात लैंडिंग, फ्लाइट में बम की खबर से मचा हड़कंप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मॉस्को से गोवा जा रहे एक विमान में बम रख जाने की सूचना मिली जिसके बाद आपतकालीन स्थिति में विमान को गुजरात के जामनगर में उतारा गया। सोमवार को पलिस ने यह जानकारी दी और बताया कि विमान में 236 यात्री मौजूद थे जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। साथ ही बम निरोधक दस्ते जांच में जुटे हैं। विमान आइसोलेशन बे में है और आगे की जांच चल रही है।
