कोलकाता से जबलपुर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आगरा में इंडिगो एयरलाइंस के विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद अब स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी आई। कोलकाता से जबलपुर जा रही फ्लाइट की तकनीकी खराबी के चलते जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 25 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। बता दें स्पाइसजेट की फ्लाइट्स में पिछले कई दिनों से आ रहीं दिक्कतों के चलते डीजीसीए ने 8 हफ्तों के लिए स्पाइसजेट को आधी फ्लाइट्स उड़ाने को कहा है।
