किसानों का चक्का जाम: सड़कों पर बैठे प्रदर्शनकारी; मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय समेत ये 10 मेट्रो स्टेशन बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मंडी हाउस, आईटीओ, दिल्ली गेट, केंद्रीय सचिवालय, जामा मस्जिद, विश्वविद्यालय, जनपथ, लाल किला, खान मार्केट और नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन चक्का जाम के चलते बंद रहेंगे। आंदोलनकारी किसानों का देशव्यापी चक्का जाम शुरू हो चुका है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलने वाले चक्का जाम के बीच प्रदर्शनकारी सड़कों पर बैठे। दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। हालांकि दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं रहेगा।
