x

बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए जम्मू से पहला जत्था रवाना, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: geo tv news

कोरोना महामारी के कारण 2 साल बाद हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के तहत आज सुबह पौने चार बजे आधार शिविर भगवती नगर से कड़ी सुरक्षा के बीच पहला जत्था रवाना हुआ। बता दें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंत्रोच्चार के बीच जत्थे को रवाना किया, यह अगले दिन बृहस्पतिवार सुबह पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से आधिकारिक तौर पर पहले जत्थे के रूप में पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान करेगा।