फ्लाइट ने तय समय से 5 घंटे पहले भरी उड़ान, पीछे छूटे 35 यात्री, अब सफाई में कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Popsci
बुधवार को अमृतसर एयरपोर्ट से सिंगापुर जा रही एक फ्लाइट ने तय समय से 5 घंटे पहले ही टेक ऑफ किया। जिसके चलते 35 यात्री पीछे ही छूट गए। स्कूट एयरलाइन ने अब सफाई दी कि पैसेंजर्स ने मेल चेक नहीं किया, इसलिए वो छूट गए। फ्लाइट को शाम 7 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरनी थी। लेकिन, फ्लाइट ने कई यात्रियों को छोड़कर 3 बजे ही टेक ऑफ किया।