आज से महिलाएं भी कर सकेंगी मुंबई लोकल में यात्रा: रेल मंत्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज से महिलाएं भी मुंबई लोकल में सफर कर सकेंगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया कि, 'मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि रेलवे महिलाओं को 21 अक्टूबर से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच और शाम 7 बजे के बाद उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति देगा। हम हमेशा तैयार थे और आज महाराष्ट्र सरकार से पत्र प्राप्त होने के बाद, हमने इस यात्रा की अनुमति दी।'
