दिल्ली एयरपोर्ट पर लगी फुल इमरजेंसी, जानें क्या है वजह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
दिल्ली एयरपोर्ट पर पूर्ण इमरजेंसी की घोषणा की गई है। इसके तहत एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि को बुला लिया गया है। यह फैसला एक फ्लाइट के उड़ान भरने के तुरंत बाद एक चिड़िया के उससे टकराने जाने के चलते लिया गया। दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई को जाने वाली फेडएक्स एयरक्राफ्ट ने जैसे ही उड़ान भरी वह एक चिड़िया से टकरा गई। जिसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग हो गई है।
