घरेलू पर्यटकों के लिए आज से खुला गोवा, कोविड-19 निगेटिव प्रमाण-पत्र दिखाना अनिवार्य
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गोवा आज से घरेलू पर्यटकों के लिए फिर खुला। राज्य के पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने कल इस संबंध में घोषणा की थी। लॉकडाउन के बाद से ही यहां पर्यटकों के आने पर प्रतिबंध था। यात्रियों को गोवा पर्यटन विभाग से अनुमति प्राप्त होटल्स की पहले ही बुकिंग करनी होगी। राज्य में प्रवेश के लिए कोविड-19 निगेटिव प्रमाण-पत्र दिखाना अनिवार्य रहेगा। वर्ना राज्य सीमा पर जांच होगी। इसके अलावा भी कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
