हरप्रीत चांडी ने माइनस 50 डिग्री सेल्सियस तापमान में अकेले अंटार्कटिका में 1,397 किलोमीटर की यात्रा की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Yahoo
ब्रिटिश-भारतीय हरप्रीत चांडी ने लंबे समय तक अकेले बिना किसी मदद के ध्रुवीय क्षेत्रों में अभियान पूरा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 33 वर्षीया महिला सिख सैन्य अधिकारी कैप्टन चांडी फिजियोथेरेपिस्ट भी हैं। उन्होंने अंटार्कटिका में 1,397 किलोमीटर की यात्रा अकेले पूरी की। वह माइनस 50 डिग्री सेल्सियस तापमान में अकेले रहीं। उन्हें पोलर प्रीत के नाम से भी जाना जाता है। इससे पहले उन्होंने साउथ पोल पर अकेले यात्रा करने का रिकॉर्ड बनाया था।