यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लखनऊ से दिल्ली आ रही एक डबल डेकर बस में महिला से दुष्कर्म हुआ। 40 यात्रियों से भरी बस में महिला केबिन में बैठी थी तब बहराइज निवासी हेल्पर रवि ने रात के वक्त घटना को अंजाम दिया। अलसुबह महिला ने एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर हेल्पर से मारपीट की तब मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पीड़ित महिला दिल्ली की रहने वाली है।
