भारत ने मालदीव को उपलब्ध कराया डोर्नियर विमान, समुद्री आतंकवादियों पर रहेगी नजर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारत ने मालदीव को एक डोर्नियर विमान उपलब्ध कराया है। इसके जरिए यह द्वीप देश अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र की निगरानी में मजबूती ला सकेगा। साथ ही समुद्री आतंकवादियों पर नजर रख सकेगा। इस विमान का परिचालन मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स द्वारा किया जाएगा। डोर्नियर और इसका परिचालन का खर्च भारत द्वारा वहन किया जाएगा। मालदीव के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने 2016 में डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान की आवश्यकता जताई थी।