x

चीन पर निगरानी रखने के लिए इंडियन नेवी रणनीतिक रूप से इस द्वीप में खोलेगा 3 नेवी बेस

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: Navbharat Times

गुरुवार को इंडियन नेवी अंडमान-निकोबार द्वीप में अपना तीसरा नेवी बेस खोलने जा रही है.इस बेस को खोलने का मकसद मलक्का जलडमरूमध्य से होकर हिंद महासागर में दाखिल होने वाले चीनी जहाजों और पनडुब्बियों की निगरनी करना होगा.क्योंकि सरकार ने पिछले दिनों चीनी नौसेना की बढ़ती उपस्थिति और श्रीलंका से लेकर पाक तक बनने वाले कमर्शल पोर्ट्स पर चिंता जताई थी.वहीं नया बेस पोर्ट ब्लेयर से करीब 300 किमी उत्तर में स्थित है और इस पर 1 हजार मीटर लंबा रनवे हैं.