x

12 मई से ट्रेनों का संचालन होगा शुरू, कल शाम 4 बजे से मिलेगा रिजर्वेशन टिकट

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: Shortpedia

देश में लॉकडाउन के चलते सभी ट्रेनों का संचालन बंद पड़ा था लेकिन भारतीय रेलवे ने 12 मई से यात्री ट्रेन संचालन को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनों को ही चलाया जाएगा। ये ट्रेनें डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली नई दिल्ली स्टेशन से विशेष ट्रेनों के रूप में चलाई जाएंगी।