x

दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली लौटी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली लौटना पड़ा। इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि इस फ्लाइट ने सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरी थी। टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते प्लेन को 8 बजकर 20 मिनट पर लौटना पड़ा। इसके बाद यात्रियों के लिए दूसरे एयरक्राफ्ट की व्यवस्था की गई। इससे पहले शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।