सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की इंडोनेशिया में इमरजेंसी लैंडिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Op India
भारतीय एयरलाइन इंडिगो के विमान की इंडोनेशिया में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। यह फ्लाइट तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रही थी। बीच सफर में पायलट को फ्लाइट के अंदर कुछ जलने की गंध आई। इसके बाद तुरंत फ्लाइट को इंडोनेशिया के कुआलानामु एयरपोर्ट की तरफ मोड़ा गया और प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी भी यात्री को नुकसान की खबर नहीं है।
