x

31 जनवरी तक जारी रहेगा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने भारत में शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों की आवाजाही पर प्रतिबंध 31 जनवरी 2021 तक बढ़ाया। आज इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की गई। कोरोना महामारी के चलते ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। लेकिन इस दौरान वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली उड़ानें जारी रहेंगी। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 दिसंबर तक प्रतिबंध था। केवल चयनित उड़ानों को ही संचालन की अनुमति होगी।