भूस्खलन के चलते 9 घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: newsnow
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 9 घंटे तक यातायात ठप रहा। दरअसल, रामबन के मेहाड़ और कैफटेरिया मोड़ पर भूस्खलन हो गया था। जिसके चलते तड़के 4 बजे से बंद हाईवे पर 9 घंटे बाद सुचारू रूप से शुरू हुआ। पुंछ के कई हिस्सों में तेज बारिश के कारण मेंढर में फसलों को नुकसान पहुंचा। बता दें, घाटी में पिछले दो दिन से हुई बारिश से तपिश से राहत मिली है।
