x

सांपों से भरा है ये द्वीप, यहां गए तो जिंदा लौटना है मुश्किल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Social Media

ब्राजील में एक ऐसा द्वीप है जो सांपों से भरा हुआ है। इसलिए इसे 'स्नेक आइलैंड' भी कहा जाता है। इस आइलैंड का वास्तविक नाम 'इलाहा दा क्यूइमादा' है। बता दें दुनिया के सबसे खतरनाक सांप इसी द्वीप पर मिलते हैं। जानकर हैरानी होगी कि आइलैंड पर अलग-अलग प्रजाति के 4000 से भी ज्यादा सांप हैं। ब्राजीलियन नेवी ने आम इंसानों का इस जगह पर जाना प्रतिबंधित कर रखा है।