महाराष्ट्र रोडवेज ने कर्नाटक जाने वाली बसें बंद कीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: abp live
महाराष्ट्र सरकार ने कर्नाटक के लिए बस सेवाएं रोक दी हैं। परिवहन की बसें महाराष्ट्र से कर्नाटक नहीं जाएंगी। महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शेखर चन्ने ने बताया कि कर्नाटक जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति को नुकसान से बचाने के लिए यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम ने पुलिस की सलाह के बाद बस सेवा रोकने का फैसला किया है।