लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट की फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, 40 यात्री घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई से दुर्गापुर जा रहे स्पाइसजेट का एक विमान बोइंग बी737 रविवार को लैंडिंग के समय गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ में फंसा। इस दौरान केबिन में रखे सामान यात्रियों के ऊपर गिरने लगे। जिससे 40 यात्री घायल हुए। घायलों में 10 की हालत गंभीर है। हालांकि, विमान सुरक्षित उतार लिया गया। विमानन कंपनी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सभी घायल यात्रियों को हर संभव चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।
