न्यूजीलैंड में गुरुवार से खुलेंगे मॉल, सिनेमा हॉल और जिम; शंघाई स्थित डिज्नीलैंड खुला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कई देश लॉकडाउन की बंदिशों से बाहर निकल रहे हैं। न्यूजीलैंड में गुरुवार से मॉल, सिनेमा हॉल और जिम खुल जाएंगे। जबकि ऑस्ट्रेलिया में सोमवार से पढ़ाई की शुरुआत हुई। वहीं जापान में अगर संक्रमण के मामले नियंत्रण में रहते हैं तो कई क्षेत्रों में सप्ताह के अंत तक आपातकाल को हटा लिया जाएगा। दूसरी ओर दुनिया के 6 थीम पार्क में से एक शंघाई स्थित डिज्नीलैंड सोमवार से खुला।
