ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा प्रभावित, इंद्रप्रस्थ से यमुना बैंक तक सेवाओं में विलंब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। मंगलवार सुबह दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि ब्लू लाइन पर चलने वाली मेट्रो अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। इंद्रप्रस्थ से यमुना बैंक तक मेट्रो सेवाओं में विलंब हो रहा है। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं। इस दौरान काम पर जा रहे लोगों को असुविधा हुई।
