मुंबई में आज से फर्राटा भरेंगी मेट्रो ट्रेन, मंदिर के कपाट रहेंगे बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना काल में बंद हुईं देशभर की मेट्रो सेवाएं अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेल सेवा पहले ही पटरी पर लौट चुकी है। अब मुंबई मेट्रो आज से फर्राटा भरने वाली हैं। दूसरी तरफ कोलकाता मेट्रो रेल सेवा 19 अक्टूबर से रात 10 बजे तक सेवाएं देने के लिए तैयार हुईं। गौरतलब है कि मुंबई में आम लोगों के लिए लोकल ट्रेन हालांकि अभी-भी नहीं चलेगी।
