दिल्ली में अब नॉर्मल स्पीड से दौड़ेगी मेट्रो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
यमुना में जल स्तर कम होने पर यमुना पर बने मेट्रो पुलों को पार करते समय लगाया गया गति प्रतिबंध हटा दिया है। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, सभी ट्रेनें अब सामान्य गति से चल रही हैं। मेट्रो रेल के लिए यमुना के ऊपर बने 4 पुलों पर अब मेट्रो सामान्य रफ़्तार से दौड़ेंगी। कल इन 4 यमुना पुलों से मेट्रो चलने के लिए रफ़्तार 30 kmph घंटा सीमित की गई थी।
