x

रूस के 400 से अधिक नागरिक वापस लौटे, स्पेन में 864 लोग 24 घंटे में मरे

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

भारत में फंसे 400 से अधिक रूसी बुधवार को विशेष विमान से रूस लौटे। भारत में रूसी राजनयिक ने जानकारी दी। रूसी नागरिकों को लेकर दिल्ली से उड़ान भरने वाला ये चौथा विमान था। दूसरी खबर स्पेन से, जहां 24 घंटे में 864 मरे। मृतकों का आंकड़ा यहां 9,053 हुआ। जबकि अबतक 1,02,316 संक्रमित हुए। राजधानी मेड्रिड कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित है। यहां अबतक 3,856 मरे और 30,000 संक्रमित हुए।