असम में राष्ट्रीय उद्यान, चिड़ियाघर और पर्यटन स्थल बंद रहेंगे, पर्यटन क्षेत्र को काफी नुकसान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान असम में राष्ट्रीय उद्यान, चिड़ियाघर और पर्यटन स्थल बंद रहेंगे। राज्य के वन मंत्री परिमल सुखाबय्या ने कहा कि लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही हमने अपने 5 राष्ट्रीय उद्यान बंद कर दिए थे। इन्हें बंद हुए अब तीन माह बीत गए हैं। इससे हमें राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है। पर्यटकों के नहीं आने से पर्यटन क्षेत्र को भी नुकसान हुआ।
