अमेरिका में क्रिसमस की छुट्टियों से पहले करीब 2,300 उड़ानें रद्द
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Cn traveler
अमेरिका में भारी बर्फबारी के चलते क्रिसमस की छुट्टियों से पहले 2,270 से अधिक अमेरिकी उड़ानें रद्द हुईं। हिमपात, बारिश, बर्फ, हवा और तापमान में गिरावट के चलते हवाई यात्रा, बस और एमट्रैक यात्री ट्रेन सेवा बाधित है। एयरलाइंस ने गुरुवार शाम 6 बजे तक 2,270 से अधिक अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दीं और शुक्रवार के लिए लगभग 1,000 उड़ानें रद्द कर दीं। शनिवार के लिए 85 उड़ानें पहले ही रद्द कर दी गई थीं।
