तीन रूट पर चलेगी नियो मेट्रो, सामान्य मेट्रो की तुलना में लागत 45 फीसदी कम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Urban Transport News
महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एग्जीक्यूटिव निदेशक अनूप अग्रवाल ने बीते दिनों वैशाली से मोहननगर तक पहले, नोएडा सेक्टर-62 से रैपिड स्टेशन साहिबाबाद तक दूसरे और हिंडन रिवर बैंक मेट्रो स्टेशन से राजनगर एक्सटेंशन तक तीसरे रूट का निरीक्षण किया। बता दें सामान्य मेट्रो की तुलना में इसकी लागत 40 से 45 फीसदी तक कम आएगी। प्रारंभिक जांच में प्रस्तावित तीनों रूट नियो मेट्रो संचालन के ठीक माने गए हैं।
