आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन पर बनेगा नई दिल्ली का पांचवां इंटरचेंज हब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
डीएमआरसी अब आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन पर नई दिल्ली का पांचवां इंटरचेंज हब बनाने जा रही है। यात्रियों के लिए इसके बाद मध्य दिल्ली पहुंचना आसान होगा। जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर के 29.26 किलोमीटर के दायरे में 25 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इंटरचेंज स्टेशन के बनने से पहाड़गंज, नबी करीम, सदर बाजार, घंटाघर, पुल बंगश समेत आसपास के कई क्षेत्रों के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।