अब इसरो भी कराएगा भारतीय लोगों को अंतरिक्ष की सैर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
इसरो भारतीय लोगों को अब अंतरिक्ष की सैर कराएगा। इसरो इसके लिए स्पेस टूरिस्ट फ्लाइट बना रहा है। बता दें दुनियाभर में स्पेस टूरिज्म प्रोजेक्ट का मार्केट कई मिलियन डॉलर का होगा। इस मार्केट में पैठ जमाने के लिए अब भारत भी तैयार है। धरती की सबसे करीबी सतह पर जाने के लिए स्पेस एजेंसियां स्वदेशी फ्लाइट तैयार करने में लगी हैं। मिशन को 'गगनयान मिशन' नाम दिया गया है।
