आज ही के दिन 2017 में प्रधानमंत्री मोदी ने किया था देश की सबसे लंबी चेनानी-नाशरी सुरंग का उद्घाटन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही के दिन साल 2017 में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन किया था। चेनानी और नाशरी के मध्य देश की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन 2 अप्रैल 2017 को प्रधानमंत्री मोदी के हाथों हुआ। बता दें ये सुरंग जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित है। देश की सबसे लंबी सुरंग की लंबाई 9.2 किलोमीटर है। इसे बनाने में 3,750 करोड रुपए की लागत आई।
