आज ही के दिन 1978 में उत्तरी ध्रुव पर अकेले पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने नाओमी यूमुरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जापान के नाओमी यूमुरा आज ही के दिन साल 1978 में पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव पर स्लेज गाड़ी से पहुंचे थे। उन्होंने उत्तरी ध्रुव तक पहुंचने के लिए 57 दिन तक की यात्रा की। यात्रा के दौरान उन्हें कई जोखिम का सामना भी करना पड़ा। गौरतलब है कि नाओमी यूमुरा इससे पहले अमेजन नदी में अकेले राफ्टिंग और उत्तरी अमेरिका स्थित डेनाली पर्वत पर अकेले चढ़ाई भी कर चुके थे।
