अमेरिका में तकनीकी खराबी के चलते 10 लाख लोग हुए प्रभावित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ft
अमेरिका में एयर मिशन सर्विस में खराबी के चलते उड़ानें दो दिन तक ठप रहीं, जिससे अमेरिका में 10 लाख से भी अधिक लोग से प्रभावित हुए। बता दें अमेरिका के पूर्वी तट पर गुरुवार की दोपहर तक, लगभग 150 उड़ानें रद्द कर दी गईं थीं और 3,700 से अधिक देरी से चल रही थीं। वहीं, बुधवार को 1,300 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं और 11,000 देरी से चलीं।
