वाशिंगटन में एक फ्लोट विमान क्रैश, एक शख्स की मौत हुई, नौ लापता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: KIRO 7
वाशिंगटन में एक फ्लोट विमान पुगेट साउंड में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। एक शख्स की मौत हुई, जबकि नौ लोग लापता हैं। विमान सैन जुआन द्वीप के लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘फ्राइडे हार्बर’ से रेंटॉन, वाशिंगटन के लिए उड़ान भर रहा था। दुर्घटना सिएटल के उत्तर-पश्चिम में लगभग 64 किलोमीटर की दूरी पर म्यूटिनी बे में हुई। क्षेत्र में बचाव कर्मियों, पुलिसकर्मियों के साथ चार तटरक्षक जहाज, एक बचाव हेलिकॉप्टर और एक विमान खोज अभियान में शामिल हैं।
