उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड, 1 महिला की मौत, 5 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India tv
उत्तराखंड में सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड के चलते एक महिला की मौत हुई और 5 लोग घायल हुए। हादसा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड नेशनल हाईवे पर हुआ। कुल मिलाकर 11 लोग केदारनाथ से एक गाड़ी में लौट रहे थे, जब लैंडस्लाइड के चलते उनकी गाड़ी पर बड़े पत्थर गिरने लगे। इसके चलते उनकी गाड़ी खाई में गिर गई। मृतक महिला महाराष्ट्र के अहमदनगर की थीं। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।