एयर इंडिया की फ्लाइट में पैसेंजर ने की क्रू मेंबर से मारपीट, 2 चोटिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एयर इंडिया की फ्लाइट को आज सुबह एयरपोर्ट लौटना पड़ा। एयरलाइन के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में एक पैसेंजर क्रू मेंबर्स से लड़ने लगा। उनके साथ मारपीट की। 2 क्रू मेंबर्स को चोटें आई हैं। एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट ने आज सुबह साढ़े 6 बजे लंदन के हीथ्रो के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के बाद पैसेंजर ने बदतमीजी शुरू कर दी थी।
