आज से मिलेगी गर्मी से राहत, दिल्ली व उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की संभावना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। जिसके चलते अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान में कमी आएगी। दिल्ली, उत्तर-पश्चिम भारत में सोमवार से कुछ दिन थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है।
