भारी बर्फबारी से जापान में जनजीवन अस्त-व्यस्त, जाम में फंसे हजारों वाहनों में लोगों ने बिताई रात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बुधवार को भारी हिमपात के कारण जापान के एक राजमार्ग पर मीलों लंबा जाम लगा। हजारों लोग फंस गए, जिन्होंने बर्फबारी के बीच वाहनों में ही अपनी रात बिताई। इस दौरान लगभग दो मीटर बर्फ देखी गई। बर्फबारी के कारण उत्तर और पश्चिम जापान में लगभग 10,000 से अधिक घरों की बिजली गुल रही। जापान की राजधानी टोक्यो को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे को बर्फबारी के बाद बंद कर दिया गया।
