वैज्ञानिकों ने खोजा दुनिया का दूसरा सबसे गहरा ब्लू होल, पृथ्वी के इतिहास से उठेगा पर्दा!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
वैज्ञानिकों ने मेक्सिको में युकाटन प्रायद्वीप के तट पर दुनिया का दूसरा सबसे गहरा ब्लू होल खोजा। लगभग 900 फीट की गहराई में स्थित ब्लू होल, वनस्पतियों और जीवों की एक विस्तृत विविधता का घर है। माना जाता है कि ब्लू होल के अध्ययन से पृथ्वी के इतिहास के कई राज खुल सकते हैं। दुनिया का सबसे गहरा ब्लू होल 2016 में दक्षिण चीन सागर में 980 फीट से अधिक की गहराई में मिला था।
