अफ़ग़ानिस्तान से दूसरा जत्था आज दिल्ली पहुंचा, 146 भारतीय शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
अफगानिस्तान से भारतीयों का दूसरा जत्था आज दिल्ली पहुंचा। इनमें 146 भारतीय शामिल हैं। कल काबुल से उन्हें दोहा के रास्ते दिल्ली लाया गया। इससे पहले रविवार को भारतीय एयरफोर्स के विमान 135 लोगों को देश लाया गया था। भारत में 22 अगस्त को 392 लोगों को अलग-अलग विमान से लाया गया। 87 भारतीयों और दो नेपाली लोगों को भी एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट से दुशांबे से लाया गया।
